{"_id":"670723801fda92329006e0ba","slug":"extortion-demanded-from-plywood-merchant-by-sending-message-from-foreign-number-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-126606-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेशी नंबर से मैसेज कर प्लाईवुड व्यापारी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेशी नंबर से मैसेज कर प्लाईवुड व्यापारी से मांगी रंगदारी
Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर 17 निवासी प्लाईवुड व मेटल व्यापारी सुनील अग्रवाल के मोबाइल पर मैसेज भेज कर बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। इसके साथ ही मोबाइल पर मैसेज भेजकर बात न करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है। इससे पहले बदमाशों ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल की थी, मगर सुनील अग्रवाल ने वह कॉल नहीं उठाई। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर 17 निवासी सुनील अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी प्लाईवुड व मेटल की फैक्ट्री है। आठ अक्टूबर को वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान उसके व्हाट्सएप नंबर पर 13 सितंबर को विदेशी नंबर से कॉल आई, मगर उसने वह कॉल नहीं उठाई। इसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से उसके मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें लिखा गया था कि फोन उठा कर बात कर ले वरना इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। उनके पास उसके और उसके पूरे परिवार की जानकारी है। मैसेज पढ़ने के बाद वह पूरी तरह से डर गया और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।