फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Examination of the protest movement caught path of teachers in

परीक्षा के विरोध में अध्यापकों ने पकड़ी आंदोलन की राह

Sat, 24 May 2014 12:35 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 24 May 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ की बैठक में टीएनए परीक्षा का कड़ा विरोध किया गया।
विज्ञापन


जिला प्रधान उमेश प्रताप वत्स ने कहा अध्यापकों की टीचर नीड एसेसमेंट के नाम पर ली जा रही परीक्षा के माध्यम से सरकार और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी अध्यापकों का समाज में मान-सम्मान समाप्त करने पर तुले हुए हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य सुभाष भारद्वाज, सतप्रकाश सैनी, रजनीश शर्मा राज्य प्रधान जवाहर गोयल के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त सुरीना राजन से इस परीक्षा और एसीपी मामले जिला स्तर पर देने के लिए मिले, लेकिन उन्होंने दोनों ही मामलों पर कदम पीछे लेने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
विज्ञापन


संघ ने अब पूरे हरियाणा में सभी शिक्षक संगठनों को एक साथ आकर परीक्षा का साझा-विरोध करने की नीति पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर में भी सर्व अध्यापक संघ समिति के अंतर्गत हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 मुख्यालय अध्यापक भवन जींद, हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 संबंध हरियाणा कर्मचारी महासंघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा प्राथमिक अध्यापक संघ, जिला मास्टर एसोसिएशन, जिला शारीरिक शिक्षक संघ ने बैठक में यह निर्णय लिया कि शिक्षा विभाग के इस आदेश का विरोध करने के लिए परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत: कोई भी अध्यापक परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए नहीं जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुरेंद्र गोयल ने कहा कि विभाग एसीपी, स्थानांतरण, वैज्ञानिकीकरण, पदोन्नति मामले आदि महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए रोज नए-नए कार्यक्रम लेकर आ रही है ताकि अध्यापकों को पिछले दस वर्षों की भांति भविष्य में भी उलझाकर रखा जाए। संघ के चेयरमैन रमेश कांबोज, वरिष्ठ संरक्षक सदस्य उमेश शर्मा, बलबीर सिंह, यशपाल ढांडा राजपाल, धर्मसिंह, जीत सिंह नागरा, अजय सैनी, संदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान गोपाल वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रमोद अरोड़ा ने भी बैठक को संबोधित किया।


इस अवसर पर जगाधरी खंड के खंड प्रधान विनोद जिंदल, दीपक शर्मा, रादौर के खंड प्रधान अनिल कांबोज, सतीश कुमार, मुस्तफाबाद के खंड प्रधान साहब सिंह, रजवंत सिंह, छछरौली के खंड प्रधान राजेश कुमार, सुधीर कुमार, बिलासपुर के खंड प्रधान हरजिंद्र सिंह, कर्मबीर पंजेटा, साढौरा के खंड प्रधान इंद्रजीत सिंह, जिला उपप्रधान निरंजन सिंह, अनिल, सुधीर, प्रेस प्रभारी खेमलाल, श्रीश कुमार, सुखबीर सिंह, किरणपाल, देवराज पुंडीर, हिशम सिंह, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, सुभाष चंद और जयकुमार सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed