फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every house tricolor campaign from 8 to 15: Sapra

हर घर तिरंगा अभियान 8 से 15 तक : सपरा

Tue, 05 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Every house tricolor campaign from 8 to 15: Sapra
दीप प्रज्ज्वलित करते भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। भाजपा के जिला यमुना कमल कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा सहित विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा पहुंचे। इस दौरान सपरा ने कहा कि जिले में 8 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। वहीं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ मजबूत करने के लिए कार्य करें, क्योंकि चुनाव में प्राय यह देखा जाता है कि जिस उम्मीदवार ने बूथ जीता वही चुनाव जीतता है। सभी भाजपा पदाधिकारी अपने बूथ पर मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहे व उनके सामाजिक व राजनीतिक कार्य कराने में उनकी सहायता करें।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सभी भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता इन अभियानों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और उसके साथ-साथ आम जनता को भी तिरंगा यात्रा अभियान में जोड़े ताकि हर हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय तौर पर मनाया जाएगा जिसमें यमुनानगर जिले के हर मंडल से एक बस जिला यमुनानगर से जाएगी इसके साथ-साथ जिला यमुनानगर में भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।

इस दौरान मेयर सुमन बहमनी, ओबीसी मोर्चा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष रमेशचंद ठसका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूजिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुआल, नवीन भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed