फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Erosion has started in Som river due to illegal encroachment, possibility of devastation

Yamuna Nagar News: अवैध कब्जों से सोम नदी में कटाव शुरू, तबाही के बने आसार

Mon, 29 Jul 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Erosion has started in Som river due to illegal encroachment, possibility of devastation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। छछरौली के शाहपुरा से लेकर दादूपुर हेड तक सोम नदी के किनारे व बीच में लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। कुछ लोगों ने तो सोम नदी के बीच में मिट्टी डालकर पेड़ पौधे लगा दिए। इतना ही नहीं पानी के प्रवाह को भी रोक दिया। सप्ताह पहले सोम नदी में आए पानी ने कस्बा छछरौली का रुख कर लिया।
समय रहते सोम नदी के बीच से अवैध क़ब्ज़े नहीं हटवाए गए तो छछरौली समेत दर्जनों गांवों को भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। अब तो छछरौली सोम नदी पुल के पास पटरी में कटाव भी शुरू हो गया है। ऐसे में कस्बा वासियों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। कस्बा वासियों ने प्रशासन से सोम नदी से कब्जा हटवाने व नदी के बीच में खुदाई करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शाहपुरा से दादूपुर हेड तक सोम नदी में लोगों ने जगह-जगह अवैध कब्जे कर रखे हैं। इतना ही नहीं सोम नदी के बीच में लोगों ने मिट्टी डालकर पेड़ लगा दिए। इससे बरसाती पानी का प्रवाह भी कस्बे की तरफ हो गया। ऐसे में कस्बा वासियों की चिंता बढ़ गई है। कस्बा वासियों का कहना है कि जिस प्रकार से सोम नदी के बहाव को लोगों ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सारा पानी कस्बे में घुस जाएगा। लोगों ने सिंचाई विभाग पर भी आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते ही लोगों ने सिंचाई विभाग की पटरी समेत अन्य जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। हालांकि सिंचाई विभाग की तरफ से सोम नदी की पटरी को बचाने के लिए कुछ जगह पर पत्थरों के पेचिंग भी लगाए गए हैं, जो की पानी के बहाव को रोकने में नाकाफी है। कस्बा वासियों ने प्रशासन से सोम नदी की सफाई करवाने ,सोम नदी के बीच में हुए अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगाई है।


सोम नदी में हुए अवैध कब्जों की उनको जानकारी नहीं है। फिर भी वह सोम नदी का मौका मुआयना कर अवैध कब्जों को हटाएंगे ताकि पटरी में हो रहे कटाव से मुक्ति मिल सके। - धर्मवीर, जेई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed