फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Encroachments removed from eight acres of Panchayat land

Yamuna Nagar News: पंचायत की आठ एकड़ भूमि से हटाए कब्जे

Fri, 12 Jun 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from eight acres of Panchayat land
गांव बरौली माजरा में अधिकारियों को भूमि का नक्शा दिखाते ग्रामीण। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खंड के गांव बरौली माजरा पंचायत को बड़ी सफलता मिली है। प्रशासन और पुलिस की सहायता से करोड़ों रुपये मूल्य की लगभग आठ एकड़ पंचायती भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर पंचायत के कब्जे में लिया गया। लंबे समय से विवादित इस भूमि के लिए वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी गई। पंचायत के पक्ष में फैसला आने पर भूमि की पैमाइश कर मौके पर खंभे लगाकर कब्जा लिया गया।
गांव के कुछ लोगों ने पिछले कई वर्षों से इस भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। भूमि को मुक्त कराने के लिए पंचायत ने विभिन्न स्तरों पर कानूनी लड़ाई लड़ी और न्यायालयों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पंचायत के पक्ष में निर्णय आया। निर्णय के बाद पंचायत ने प्रशासन और पुलिस की सहायता से जमीन की पैमाइश कराई तथा मौके पर पोल लगाकर भूमि को अपने कब्जे में ले लिया। इस भूमि पर लाखों रुपये मूल्य की लकड़ी अब पंचायत की संपत्ति मानी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2011 से यह मामला लंबित पड़ा था, लेकिन वर्तमान पंचायत ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए। पंचायत की जीत से गांव को करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति वापस मिली है, जिससे भविष्य में होने वाली आय गांव के विकास कार्यों पर खर्च की जा सकेगी। बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि बरौली माजरा में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई और पंचायत को उसका अधिकार दिलाया गया। उन्होंने कहा कि दूसरा पक्ष संबंधित मामलों में हार चुका है और अब भूमि पूरी तरह पंचायत के कब्जे में है। सरपंच प्रतिनिधि मुश्ताक ने बताया कि दूसरा पक्ष डीडीपीओ, जिला उपायुक्त तथा मंडलायुक्त स्तर तक मामला हार चुका था। प्रशासनिक सहयोग से भूमि को कब्जामुक्त कराकर पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed