फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Encroachment removed from Panchayati land, agreement reached in presence of administration

Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन से कब्जा हटाया, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ समझौता

Mon, 09 Mar 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Mar 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Panchayati land, agreement reached in presence of administration
छछरौली। गांव मलिकपुर खादर में पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद प्रशासन की मौजूदगी में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। प्रशासन की निगरानी में कब्जा हटवा दिया गया और दोनों पक्षों ने पुराने फैसले को मानने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी छछरौली रोहतास ने बताया कि गांव मलिकपुर खादर में पंचायती जमीन पर कब्जे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में तैनात कर दी गई थी। शुक्रवार से ही प्रशासनिक अधिकारी गांव में मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से गांव के मौजिज लोगों और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की गई थी। बैठक के बाद संबंधित पक्षों को शनिवार तक का समय दिया गया था ताकि आपसी सहमति से समाधान निकाला जा सके। इसके बाद ग्रामीणों के बीच हुए समझौते के तहत समुदाय विशेष के लोगों ने पंचायती जमीन से कब्जा हटा लिया।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार समझौते के तहत अब गांव में ईद की नमाज किसी अन्य निर्धारित स्थान पर अदा की जाएगी। इस फैसले से गांव में लंबे समय से चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो गया है।मौके पर पंचायत विभाग की ओर से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी छछरौली कार्तिक चौहान, पंचायत अधिकारी विकास, जसबीर खटाना व राजेश मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग से पटवारी अब्दुल मन्नान भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और दो वर्ष पहले हुए निर्णय को आधार बनाकर सहमति बनवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed