{"_id":"61b8f669659aaa04f0273484","slug":"employment-fairs-will-be-organized-for-the-youth-who-have-passed-class-x-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl92775078","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा पास युवाओं के लिए लगेंगे रोजगार मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं कक्षा पास युवाओं के लिए लगेंगे रोजगार मेले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला प्रशासन की ओर से युवाओं को रोजगार पाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन की ओर से जिले के सभी खंडों में रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस इंडिया लिमिटेड (सुरक्षा और खुफिया) कंपनी की ओर से रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। मेला जिला रोजगार विभाग की सहायता से हर खंड में लगाया जाएगा। मेले में सुरक्षा कर्मी और पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में 21 से 37 साल आयु के 10वीं पास युवा हिस्सा ले सकते हैं। मेले में साक्षात्कार के बाद एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कंपनी में नौकरी दी जाएगी।
आवेदक का चयन शारीरिक दक्षता जांच के बाद किया जाएगा। दसवीं की योग्यता के साथ आवेदक का कद 168 सेंटीमीटर, छाती 80 सेंटीमीटर होनी चाहिए। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी पाने का यह युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। युवा इस मौके का लाभ उठाएं। प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता होगी। योग्यता के अनुसार युवाओं को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
किस खंड पर कब लगेगा रोजगार मेला
जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि कि बीडीपीओ बिलासपुर में 21 दिसंबर को रोजगार मेला लगाया जाएगा। बीडीपीओ रादौर में 22 दिसंबर, बीडीपीओ सरस्वती नगर में 23 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा। बीडीपीओ प्रतापनगर में 24 दिसंबर, बीडीपीओ साढौरा में 27 दिसंबर और बीडीपीओ छछरौली में 28 दिसंबर को रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेले में आवेदक को सुबह दस बजे से पहुंचना होगा और चयन प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी।