फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees sitting on dharna five days after the incident

डिप्टी सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, घटना के पांच दिन बाद धरने पर बैठे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Employees sitting on dharna five days after the incident
सिविल सर्जन कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बात करे चौकी प्रभारी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मुकंद लाल सिविल अस्पताल यमुनानगर में कार्यरत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के जिला कोऑर्डिनेटर संदीप शर्मा ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजय राठी पर थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार की है। कर्मचारी ने शर्मिंदगी की बात कहते हुए इस बारे में किसी को नहीं बताया। वीरवार को जब कर्मचारियों को इसका पता चला तो उन्होंने अस्पताल परिसर में ही नारेबाजी कर दी और धरने पर बैठ गए। सिविल सर्जन से बातचीत के बाद डॉ. संजय राठी ने कर्मचारियों से माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौट गए। वहीं डॉ. संजय राठी ने कहा कि उन्होंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा। वह सोनीपत क्षेत्र से हैं। हो सकता है कि उनके बोलने के लहजे को कर्मचारी ने दूसरे नजरिए से देखा हो।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत संदीप शर्मा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बतौर जिला कोऑर्डिनेटर लगे हुए हैं। सात माह पहले ही उनकी ज्वाइनिंग हुई है। संदीप का कहना है कि काफी समय से डॉ. संजय राठी उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। पहले उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में उनकी अभद्रता बढ़ गई और वह गालियां देने लगे। शनिवार को पहले उन्होंने गालियां दी। बाद में अचानक से थप्पड़ मारने लगे। उस समय किसी को शर्मिंदगी की वजह से नहीं बताया। अब फिर से वह अभद्रता करने लगे। जिस पर मामले का पता अन्य कर्मियों को लगा।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने इस घटना का विरोध करते हुए धरना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री विजय कांबोज ने कहा कि अभद्रता करना गलत है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान पुलिस भी पहुंची और कर्मचारियों को सिविल सर्जन कार्यालय के आगे से हटने की बात कही, लेकिन कर्मचारी वहां से नहीं हटे। कहा कि जब तक सिविल सर्जन के सामने बात नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान सूरजभान, नीतीश, अरूण, सुशील गर्ग, सुनीता, सोहन, अंजू वर्मा, दिनेश भी मौजूद रहे। इस संबंध में रामपुरा चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र का कहना है कि अस्पताल में कर्मचारियों के हंगामे की सूचना पर वह पहुंचे थे। कर्मचारी संदीप शर्मा ने डिप्टी सिविल सर्जन पर आरोप लगाए हैं। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजय राठी और कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया था। डिप्टी सिविल सर्जन ने कर्मचारी से माफी मांग ली है। इसके बाद मामला निपट गया। कर्मचारियों को भी समझाया गया है कि वह अपनी ड्यूटी गंभीरता से करें।
-डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed