फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electronic shop seven lack rupyee thieft

गैस कटर से इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के तीन ताले काट सात लाख का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electronic shop seven lack rupyee thieft
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास गैस कटर से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के तीन ताले काटकर चोरों ने लगभग सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। जहां चोरी हुई उससे मात्र 120 मीटर की दूरी पर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कंटेनमेंट जोन है, जहां हर समय पुलिस तैनात है। बावजूद इसके इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

दुकान संचालक बलदेव ने बताया कि शनिवार को उसे जरूरी काम से बाहर जाना था। दुकान पर वह कर्मचारियों को छोड़ कर चला गया। कर्मचारी देर शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी दुकान के एक शटर पर लगे सेंटर लॉक समेत तीनों ताले कटे हुए थे। तालों को गैस कटर से काटा गया था। उसने शटर उठाकर देखा तो अंदर से इलेक्ट्रानिक का काफी सामान गायब था। कुछ सामान व खाली बॉक्स इधर उधर बिखरे हुए थे। उसने सामान की जांच की तो लगभग सात लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में बलदेव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed