फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly people were informed about their rights

Yamuna Nagar News: बुजुर्गों को अधिकारों के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly people were informed about their rights
मुख्य वक्ता का स्वागत करते क्लब के पदा​धिकारी। संस्था - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। वरिष्ठ नागरिक क्लब सेक्टर-17 में शनिवार को जागृति शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट वीपीएस सिद्धू मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के साथ विवाह कानून, किरायेदारी कानून और अन्य कानूनी प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लेनी चाहिए। क्लब सचिव बृजपाल सिंह, ज्ञानचंद वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत क्लब के सदस्य घर-घर और पार्कों में जाकर बच्चों, युवाओं और आमजन को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति सम्मान का संदेश देंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि सेल्फी विद तिरंगा डिजिटल अभियान से नागरिकों को हर घर तिरंगा पोर्टल से भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों की कानूनी जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान किया गया। राजेश कुमार वर्मा ने मुख्य वक्ता और उपस्थित सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर रोशन लाल, कैंसर एडवोकेट, सतपाल कुमार, रामपाल, केसी ग्रोवर, राजकुमार, दिनेश गर्ग, भूपेंद्र कपूर, वाधवा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed