{"_id":"61e87b1fdd77b9767871eb6d","slug":"elderly-and-middle-aged-died-from-corona-242-new-patients-found-yamuna-nagar-news-knl96543362","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग व अधेड़ की मौत, मिले 242 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग व अधेड़ की मौत, मिले 242 नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले में बुधवार को कोरोना से एक अधेड़ सहित दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। दोनों अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।
इनमें से 48 वर्षीय एक व्यक्ति श्याम सुंदर पुरी निवासी था तो दूसरा 67 वर्षीय व्यक्ति छछरौली के गांव मादो हलदरी का निवासी निवासी था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 242 नए संक्रमित जिले में मिले हैं। वहीं राहत की बात यह रही कि 187 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। बावजूद इसके जिले का रिकवरी रेट गिर रहा है। बुधवार को जिले का रिकवरी रेट 94.88 हो गया। जबकि संक्रमण दर पांच के पार चली गई है। वहीं जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 944 हो गई है। जिसमें से 93 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष 851 को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
डीसी ने बताया कि जिले की कुल आबादी में से 46.99 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 26729 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 25361 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने अभी तक कुल 564860 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 532135 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 2423 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब जिले में कुल 187 सक्रिय सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र बनाए गए हैं।