फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight people, including six members of a family, fall ill after eating masquerade flour

स्वांग का आटा खाने से एक परिवार के छह सदस्यों समेत आठ लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eight people, including six members of a family, fall ill after eating masquerade flour
यमुनानगर। स्वांग का आटा खाने से बुधवार की रात एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई। स्वांग के आटे से बनी रोटी खाने के बाद नवरात्र में व्रत रखने वालों को उल्टी, चक्कर, ठंड लगने के साथ ही बुखार हो गया। इनमें से तीन लोगों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य का उपचार घर में चल रहा है।
विज्ञापन

थापर कॉलोनी निवासी प्रिया दिलावरी ने बताया कि उनके परिवार में छह सदस्य व दो बच्चे हैं। नवरात्र के उपलक्ष्य में बच्चों को छोड़ कर सभी ने व्रत रखे हुए थे। बुधवार की रात परिवार के छह सदस्यों ने स्वांग के आटे से बनी रोटी खाई। इसके कुछ देर बाद ही सबकी तबीयत खराब होने लगी। वह उल्टियां करने लगे। इसके बाद ठंड के साथ बुखार महसूस होने लगी। प्रिया ने बताया कि उसके पति पेपर मिल ग्राउंड के पास स्थित दुकान से आटा खरीद कर लाए थे। इससे पहले वह दूसरी दुकान से आटा ले रहे थे। अंबाला से उनके भाई जतिन व भाभी भी आए हुए थे। व्रती होने के कारण उन्होंने भी रात को स्वांग के आटे से बनी रोटी खाई। जिसे खाते ही वह भी बीमार हो गए। परिवार की बुजुर्ग महिला कमलेश रानी ने बताया कि वह कई साल से नवरात्र के उपलक्ष्य में व्रत रख रही हैं। कभी बीमार नहीं हुई। रात को सबसे पहले बड़ा बेटा बीमार हुआ। उसे दवाई दिलाकर आए थे। कुछ देर बाद छोटे बेटे की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसकी व पुत्रवधू की तबीयत खराब हो गई। रात से उल्टियां, चक्कर आ रहे हैं। जतिन ने बताया कि जिसने भी रात को आटे से बनी रोटी खाई वह बीमार हो गया। सभी बेसुध हो गए। तीन लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed