{"_id":"6a8b4a95800d747acd0c8c99","slug":"efforts-begin-to-free-government-land-from-encroachers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161721-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कब्जेदारोें से सरकारी जमीन छुड़ाने के लिए कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कब्जेदारोें से सरकारी जमीन छुड़ाने के लिए कवायद शुरू
Mon, 24 Aug 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। नगर निगम की जमीन अवैध कब्जेदारों से मुक्त करवाने के लिए कवायद शुरू की गई है। नगर निगम की ओर से शहर में निगम की जमीनों पर हुए कब्जों की सूची तैयार कराई जा रही है। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को जमीनों की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
सहायक नगर योजनाकार और पटवारी शहर के विभिन्न हिस्सों में निगम की जमीनों की पैमाइश व निशानदेही करेंगे। इसके बाद कब्जों को चिह्नित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगम की इस कार्रवाई से लंबे समय से कब्जाधारियों के कब्जे में चल रही जमीनों के मुक्त होने की उम्मीद जगी है। इससे निगम की संपत्ति व आय में वृद्धि होगी।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि नगर निगम की जमीन सार्वजनिक संपत्ति है और इसकी सुरक्षा करना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निशानदेही व निरीक्षण के दौरान यदि किसी निगम भूमि पर अनधिकृत कब्जा या अवैध अतिक्रमण पाया जाता है तो उसकी तत्काल पहचान कर कानून के अनुसार उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पूरी प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाए और आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। निगम की भूमि पर अवैध कब्जे की किसी भी स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निशानदेही में लापरवाही, उचित जांच न करने अथवा समय पर कार्रवाई नहीं करने के कारण यदि निगम की जमीन पर अनधिकृत कब्जा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
ऐसे मामलों में लागू सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि निगम की जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के साथ मौके पर उसकी स्थिति स्पष्ट होना भी जरूरी है। निशानदेही की रिपोर्ट, साइट प्लान और संबंधित रिकॉर्ड के आधार पर निगम की संपत्तियों की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
इससे निगम की भूमि की सुरक्षा मजबूत होगी और भविष्य में होने वाले अवैध कब्जों पर भी प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी लापरवाही के पूरा किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से और अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।