फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Educational and social institutions celebrated the national festival

Yamuna Nagar News: शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Educational and social institutions celebrated the national festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। जिले के शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई सामाजिक व अन्य संगठनों की ओर से कार्यक्रम किए गए। सभी जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक व रंगारंग आयोजन रहे।

यमुनानगर में नेशनल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल प्रबंधक निर्मला पुंडीर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। , मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्कूल निदेशिका शशि बाटला व प्रधानाचार्या सीमा कटारिया ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

जगाधरी के सरस्वती शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों व सदस्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों और वर्ष 2024 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जसप्रीत, हरप्रीत व अभिषेक और शूटिंग खेल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखिलेश लालर और सिद्धार्थ गौड़ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जीवनदीप संस्थान की ओर से विकास नगर में गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर सागर, आरके बत्रा, हरीश, आशीष, वंदना, अर्पित, सुमित, सत्यम, रूपांजलि, रश्मि, ममता, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन पार्क कॉलोनी में निकाला तिरंगा मार्च
यमुनानगर। ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ नागरिक जगदीश मित्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनके साथ उनकी पत्नी मधु दत्ता मौजूद रहीं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुरा कॉलोनी के बच्चों के साथ ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी व ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने तिरंगा मार्च निकाला। स्कूल बच्चों व कॉलोनी वासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसोसिएशन प्रधान दविंदर मेहता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विशाल, स्कूल इंचार्ज अनिल कुमार, सुभाष दत्ता, विनोद सेठी, नरेश मेहता, महेंद्र सिंह छाबड़ा, ओमप्रकाश भाटिया, ओमप्रकाश कपूर, अशोक मक्कड़, महेश सिंगल, नरेश नागपाल मौजूद रहे।

जिला जज ने फहराया तिंरगा
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधान अरुण ढांडा व कार्यकारिणी सदस्यों सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय गान गाया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबाला (पूर्व सदस्य जिला बार एसोसिएशन जगाधरी) अभिलाषा कोहली भी उपस्थित रहीं। मंच संचालन सह सचिव शानू शर्मा नेे किया। मौके पर उपप्रधान रविंद्र सिंह संधु, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सैनी, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह रझेडी, पूर्व प्रधान पवन कुमार पूनिया, राजीव चहल, निखिल गुप्ता, सदीप मान, अश्वनी भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed