{"_id":"64033a9059928e42680938d4","slug":"dumper-stopped-due-to-running-out-of-fuel-on-the-road-in-yamunanagar-road-jammed-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: हाईवे पर तेल खत्म होने पर बंद पड़ा डंपर, एक घंटा जाम में फंसे रोडवेज-स्कूल बसों सहित अन्य वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: हाईवे पर तेल खत्म होने पर बंद पड़ा डंपर, एक घंटा जाम में फंसे रोडवेज-स्कूल बसों सहित अन्य वाहन
Sat, 04 Mar 2023 06:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 06:03 PM IST
सार
सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर कैंप समीप बीच रास्ते तेल खत्म होने पर डंपर बंद हो गया। डंपर के पीछे विश्वकर्मा चौक तक वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस भी गलियों से पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टोचन कर डंपर को धक्का लगा हाईवे से हटाया तो ट्रैफिक जाम खुला।
विज्ञापन
सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर कैंप समीप बीच रास्ते तेल खत्म होने से डंपर बंद पड़ गया। जिससे पीछे विश्वकर्मा चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें रोडवेज-स्कूल बसों सहित अन्य वाहन सवार करीब एक घंटे तक फंसे रहे। जाम देख पुलिस भी गलियों के रास्ते गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टोचन कर डंपर को लोगों ने धक्का लगाकर हाईवे से हटाया। जिससे ट्रैफिक जाम खुलने पर यातायात सुचारू हो पाया। दरअसल, दोपहर एक बजे डंपर चालक विश्वकर्मा चौक से जोड़ियों की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कैंप समीप डंपर का तेल खत्म हो गया और वह बीच रास्ते बंद पड़ गया। जहां हाईवे से अन्य वाहन चालकों के निकलने का रास्ता नहीं बचा और डंपर के पीछे सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि डंपर बंद पड़ने पर तेल मंगाया, पर तेल डालने पर भी डंपर चालू नहीं हुआ। तब डंपर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से टोचन कर लोगों ने धक्का लगा हाईवे से हटाया। तब तक घंटेभर हाईवे पर रोडवेज-स्कूल बसों सहित अन्य वाहन सवार जाम में फंसे रहे।