{"_id":"6244b8dff742977aee3dd0ef","slug":"due-to-illicit-relations-the-mother-along-with-the-lover-had-killed-the-innocent-yamuna-nagar-news-knl1034065143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के चलते मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी मासूम की हत्या
विज्ञापन
यमुनानगर/छछरौली। जयधरी गांव में हुई सात साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी मां और उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज किया है। दिवंगत मासूम की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मासूम के चाचा का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते उसकी भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मासूम बेटे को पहले जहरीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की। कुछ दिन पहले जब मासूम बेटे ने अपनी मां को एक युवक के साथ होने की बात परिजनों को बताई थी, तब भी उसकी मां ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया था। हत्या से पहले भी उसके भतीजे ने अपनी चाची को अपनी मां की करतूत बताई थी।
मासूम के चाचा का आरोप है कि तीन साल पहले उसके बेटे की भी इसी तरह मौत हुई थी। मासूम के चाचा ने उसमें भी अपनी भाभी का हाथ होने का शक जताया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करें तो कई चौंका देने वाले राज सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से उसके प्रेमी के बारे में पूछताछ कर रही है। मासूम के चाचा ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई की शादी 14 साल पहले अंबाला के गांव गढौली निवासी महिला से हुई थी। शादी ने उसके भाई के पास दो बेटे थे। बड़ा बेटा 12 साल का है व छोटा बेटा सात साल का था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी का चाल चलन शुरू से ही ठीक नहीं था। पहले भी कई बार उसके भतीजे ने व्यक्ति से बातचीत व गलत हरकतें करते देखा था।
दो मार्च को भी मासूम को पीट-पीट कर अधमरा किया था आरोपी ने
मासूम के चाचा ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को उसकी भाभी छोटे बेटे को साथ लेकर पंचकूला दवाई लेने गई थी। वहां पर वह एक युवक से मिली थी। दोनों ने बेटे के सामने ही शर्मनाक हरकतें की थी। इस बारे में घर आकर उसके भतीजे ने अपनी चाची को बताया था। जब उन्होंने इस संबंध में अपनी भाभी से पूछा था तो वह इतना सुनते ही गुस्से में आग बबूला हो गई थी। इसके बाद उसने बेटे की पिटाई की थी। उस दिन भी पीट पीट कर उसने अपने बेटे को अधमरा कर दिया था। परिवार वालों ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़ाया था। तब उन्होंने उसे समझाया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।
विज्ञापन
आरोपी मां ने जबरदस्ती कुछ पिलाया था मासूम को
मासूम के चाचा ने बताया कि रोज की तरह उसका बड़ा भाई मंगलवार को अपने काम पर गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी पत्नी ने फोन करके उसे बताया कि उसका छोटा भतीजा घर आया था। वह कह रहा था कि उसकी मम्मी ने जबरदस्ती उसे कुछ पिलाया है। जिससे उसे उल्टियां होने लगीं हैं। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। फिर उसे पता चला है कि उसकी भाभी ने अपने बेटे को गला घोंट कर मार डाला है। इस सूचना पर वह तुरंत घर पहुंचा। वहां पर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई थी। उसका भतीजा अचेत बेड पर लेटा हुआ था। उसके गले पर सामने की तरफ दो निशान बने हुए थे। जब वे उसे अस्पताल ले गए तो वहां उसे मृत घोषित किया।
आरोपी ने पति की गैरमौजूदगी में बुलाया था प्रेमी को
मासूम के चाचा का आरोप है कि उसकी भाभी ने अपने पति की गैरमौजूदगी में अपने प्रेमी को बुलाया। उसके भतीजे ने उन दोनों को देख लिया। इसके बाद उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मासूम बेटे को पहले जहरीला पदार्थ दिया, इसके बाद उसका गला घोटकर उसकी हत्या की। आरोपी प्रेमी कौन है, इसका उन्हें नहीं पता। इस शिकायत पर पुलिस ने मृतक बच्चे की मां व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
तीन साल पहले मृतक के चचेरे भाई की भी ऐसे ही हुई थी मौत
मासूम के चाचा ने बताया कि भतीजे की गर्दन पर बने निशान देखकर उसको तीन साल पहले का वो दिन याद आ गया, जब अचानक उसके छह साल के बेटे की कमरे में लेटे लेटे मौत हो गई थी। उस समय हम दोनों भाई एक साथ रहते थे। उस समय उसके बेटे की उम्र भी छह साल थी। उसके गले पर भी इसी तरह के निशान बने हुए थे। उस समय किसी को भी शक नहीं हुआ था कि मौत के क्या कारण हो सकते हैं। अब जब भतीजे की हत्या हुई तो उनकी समझ आया है कि उसका बेटा भी उसकी भाभी की करतूतों की भेंट चढ़ा था। एक साल पहले उसके पिता की भी अचानक मौत हुई थी। आरोप है कि इसमें भी उसकी भाभी का हाथ है।
कोट......
आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मासूम के चाचा ने अपनी भाभी का चाल चलन सही न होने व अवैध संबंध होने की बात कही है। महिला के किसके साथ संबंध थे, इसके जांच की जा रही है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही महिला के प्रेमी का पता कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संदीप प्रभारी थाना छछरौली