फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dsds

युवक पर गंडासी से हमला कर किया घायल, पहिता व दो बेटों समेत 18 लोगों पर केस दर्जए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
dsds
यमुनानगर। कुछ लोगों ने एक युवक पर गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपी पिता व उसके दो बेटों को नामजद करते हुए डेढ़ दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव अली शेरपुर माजरा निवासी विक्रम ने बिलासपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव रामपुर जाटान निवासी जरनैल सिंह, लवी व रजत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया। विक्रम ने बताया कि 20 जून को वह गांव में किसी काम से जा रहा था। इस दौरान जरनैल सिंह ने अपने दोनों बेटों लवी व रजत तथा 15-16 अन्य युवकों के साथ उस पर गंडासी व बधिंडो से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मारपीट में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गांव खारवन निवासी सुदर्शन सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते उनके गांव के ही बलविंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, रणजीत सिंह व गुरमीत सिंह ने उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed