फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drugs were found from people who came to meet the prisoners

Yamuna Nagar News: बंदियों से मिलने आए लोगों से मिला नशा

Fri, 11 Oct 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Drugs were found from people who came to meet the prisoners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला जेल में बंद बंदियों के पास मुलाकातियों द्वारा बैग में छिपाकर नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात वार्डन ने जब बैग चैक किए तो उनके पास से तीन पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
नशीले पदार्थ की जांच के लिए पुलिस ने नमूने एफएसएल लैब में भेजे है। पुलिस ने मामसे में तीन आरोपी बंदियों औक दो मुलाकातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में जिला जेल के उप पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि जेल में शुभम व साहिल बंद है। नौ अक्तूबर को सुमित अपने भाई बंदी शुभम और सागर अपने भाई बंदी साहिल से मुलाकात पर आए। दोनों मुलाकातियों के पास एक काले रंग का बैग था। जब ड्यूटी पर तैनात वार्डन मलूक सिंह ने बैग चेक किए तो उनके कपड़े बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बैग में तीन पुडियां मिली। जांच करने पर उनमे सफेद रंग का नशीला पदार्थ मिला। जब दोनों बंदियों से बात की गई तो शुभम ने बताया कि उसके भाई सुमित ने उसे बताया था कि उसे जेल से बाहर नावेद नाम का व्यक्ति मिला था। ुसने यह बैग उसके भाई को दिया था और यह बैग हवालाती बंदी अर्शदीप उर्फ गोलू को देने के लिए बोला था। जांच करने पर तीनों पुडियों से 5.52 अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। यह नशीला पदार्थ सफेद रंग का है। पुलिस ने मामले में आरोपी कैदी बंदी शुभम, साहिल, अर्शदीप सुमित व सागर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि नशीला पदार्थ क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है। नशीले पदार्थ का पता लगाने के लिए नमूने जांच के लिए एफएसएल लैब में भेजे गए है। जांच के बाद नशीले पदार्थ का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed