फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drinking water lines will be laid in Jodi and Aurangabad.

Yamuna Nagar News: जोड़ियों व औरंगाबाद में बिछेगी पेयजल लाइन

Wed, 01 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drinking water lines will be laid in Jodi and Aurangabad.
औरंगाबाद में मौजूद मेयर सुमन बहमनी व ग्रामीण। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 18 के जोड़ियों और औरंगाबाद में 79 लाख 72 हजार की लागत से 6247 मीटर पेयजल पाइप लाइन डाली जाएगी। इस विकास कार्य का शुभारंभ मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने किया।
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पाइप लाइन डालने के साथ पंप चैंबर, चाहरदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। पुरानी पाइप लाइन बदली जाएगी। साथ ही विभिन्न ट्यूबवेल की मशीनरी बदली जाएगी। इससे पाइप लीकेज और ट्यूबवेल खराब होने की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

लोगों को स्वच्छ पेयजल प्राप्त होगा। मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखकर बिना भेदभाव हर वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। पेयजल के लिए ट्यूबवेल, पानी निकासी के लिए नाले, नालियां, अंडरग्राउंड पाइप लाइन, स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की राह आसान बनाने के लिए हर वार्ड की नियमित कॉलोनियों में पक्की गलियों व सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। धार्मिक, सामाजिक व शादी समारोह के लिए सामुदायिक केंद्र, आंबेडकर भवन व अन्य भवन बनाने का कार्य कर रहे है। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर चौकों, सड़कों, पार्कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। हम शहर को आधुनिक व व्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनहित में कार्य कर रही है। अनेक योजनाएं शुरू कर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे है। शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों में कहीं भी कोई गड़बड़ी या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दें। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीएसआई अनिल नैन, पार्षद उज्ज्वल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed