फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Draw inspiration from Dr. Mukherjee's ideas: Suman Bahmani

डॉ. मुखर्जी के विचारों से लें प्रेरणा : सुमन बहमनी

Tue, 07 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Draw inspiration from Dr. Mukherjee's ideas: Suman Bahmani
कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबो​​धित करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को मेयर के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने डॉ. मुखर्जी श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों से उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, सेवा और सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए संघर्ष करते हुए राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। उनका मानना था कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की एकता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। देश की एकता, सुशासन और विकास के लिए उनके आदर्श आज भी मार्गदर्शक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने उनकी जयंती पर सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed