{"_id":"67c5ffbee65dbcee150f9de9","slug":"drain-water-is-filling-up-the-firni-in-basantpura-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-133996-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बसंतपुरा में फिरनी पर भर रहा नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बसंतपुरा में फिरनी पर भर रहा नाले का पानी
Tue, 04 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। बसंतपुरा गांव में नाले का गंदा पानी फिरनी पर भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ग्रामीणों की ओर से पंचायत व प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया पर समाधान नहीं हो पाया।
पूर्व सरपंच पोलाराम, कुलवंत सिंह नंबरदार, दलबीर सिंह, बलकार सिंह, संगतराम, मलकीत सिंह, बलदेव सिंह, जगीर सिंह, अजीत सिंह, मेजर सिंह, हरदीप सिंह, दिलीप सिंह ने बताया कि गांव में नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई। इस कारण नाले का गंदा पानी फिरनी पर भर जाता है। गांव के लोग गंदे पानी से होकर गुजरते हैं।
इस बारे में गांव के सरपंच शिवकुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पंचायत द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए बिछाई पाइप लाइन को कई जगह से तोड़ दिया है। इस कारण गंदे पानी की निकासी न होने से गंदा पानी फिरनी पर भरा हुआ है। पंचायत ने जोहड़ की सफाई पहले ही करवा दी है। गांव में गंदे पानी की निकासी की कोई समस्या नहीं है।