{"_id":"6859a2c0d79c30f33a0f915a","slug":"do-not-use-donkey-route-to-go-abroad-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139805-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने के लिए डंकी रूट न करें इस्तेमाल : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाने के लिए डंकी रूट न करें इस्तेमाल : एसपी
Tue, 24 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने विदेश जाने के इच्छुक युवाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल न करें।
उन्होंने कहा कि नौकरी, शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रैवल एजेंटों का शिकार बनकर लाखों रुपये गवां बैठते हैं। लोगों को ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की विदेश जाने की इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रेवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन के द्वारा लोगों से संपर्क करते हैं। ये लोग पीड़ितों को तब झांसे में फंसा लेते हैं जब वे सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों का जवाब देते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद एजेंटों द्वारा तरह-तरह के लालच देकर पैसे हड़प लिए जाते हैं। बहुत से मामलों मे ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दूसरे देशों में भी भेज देते हैं। विदेश जाने से संबंधित कार्यों को लेकर हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों की सेवाएं लें और पैसों का भुगतान करने से पूर्व पूरी जानकारी हासिल करें।