फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Diya Rani is showcasing her talent in cricket and volleyball

Yamuna Nagar News: दीया रानी क्रिकेट, वालीबॉल में दिखा रहीं हुनर

Sat, 30 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Diya Rani is showcasing her talent in cricket and volleyball
दीया रानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर की मायापुरी कॉलोनी की रहने वाली 16 वर्षीय दीया रानी खेल जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। क्रिकेट और वालीबॉल दोनों खेलों में शानदार प्रदर्शन कर वह जिले की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हो गई हैं। दीया अब तक चार बार जिला स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैंं और हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में भी तीन बार खेल चुकी हैं।
11वीं कक्षा की छात्रा की दीया का क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव है। मोहल्ले में लड़कों को देखकर क्रिकेट खेलने का खुमार चढ़ा था। दीया क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और मिडियम पेसर बॉलर के रूप में अपनी अलग पहचान बना रही है। वह चार वर्ष से लगातार अभ्यास कर रही है। सेक्टर-18 स्थित एंजल क्रिकेट एकेडमी में कोच रजनीश कालिया के मार्गदर्शन में वह रोजाना तीन से चार घंटे मेहनत कर रही है।
विज्ञापन

दीया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को अपना आदर्श मानती हैं और भविष्य में देश के लिए खेलने का सपना संजोए हुए है। क्रिकेट ही नहीं दीया वालीबॉल की भी बेहतरीन खिलाड़ी है। वॉलीबॉल में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। वह वॉलीबॉल टीम में अटैकर की भूमिका में खेलती है और स्कूल की प्रतियोगिताओं में जिलास्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। हाल ही में उनका चयन जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। वालीबॉल में उन्हें कोच पूनम भंडारी का मार्गदर्शन मिल रहा है। जल्द ही दीया जोनल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दीया ने जिला और राज्य स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में कई पदक भी हासिल किए हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण और लगातार मेहनत अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। परिवार व कोचों को उम्मीद है कि आने वाले समय में दीया रानी राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed