{"_id":"5883a9c94f1c1b116eefe28d","slug":"distric-16-center-hssc-exem-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बने 16 केंद्रों पर एचएसएससी की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बने 16 केंद्रों पर एचएसएससी की परीक्षा आज
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को सुबह 11 से दोपहर 12:15 बजे जिले में बने 16 परीक्षा केंद्रों पर बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 4300 महिला परीक्षार्थी हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। परीक्षा को लेकर डीसी रोहतास सिंह खरब ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में परीक्षा अधीक्षकों व ड्यूटी मजिस्ट्रेटों समेत प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीसी रोहतास सिंह खरब ने कहा कि परीक्षा में पुलिस, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग या परीक्षा केंद्र का कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी पास के परीक्षा केंद्र में नहीं जाएगा। साथ ही कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने पास मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी ड्यूटी में कोई कोताही न बरते। मौके पर नगराधीश भारत भूषण कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।