फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Distributed food to 200 people on Sri Mohini Ekadashi

मोहिनी एकादशी पर 200 लोगों को भोजन वितरित किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Distributed food to 200 people on Sri Mohini Ekadashi
सोशल डिस्टेंस की अनुपालना करते हुए भोजन वितरित करते हुए मंच सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
मोहिनी एकादशी के शुभ अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने 200 गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। मंच अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया कि खेड़ा बाजार, चौक बाजार, जड़ौदा गेट, बुढ़िया गेट और बस स्टैंड के आसपास रहने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस की अनुपालना करते हुए भोजन के पैकेट बांटे गए। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव बारे भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि वह मुंह पर मास्क बांधे, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें और बार-बार साबुन से हाथ होते रहे। उन्होंने कहा जब से देश पर कोरोना नाम की आपदा आन पड़ी है सबसे ज्यादा मुश्किलें झुग्गी झोपड़ी वासियों और मजदूर वर्ग के लोगों को हो रही है। उन्होंने कहा कि जब वे खाना बांटने जाते हैं तो वहां के लोग कहते हैं पहले वह किसी तरीके से अपना पेट भर लेते थे, लेकिन जब से लाकडाउन हुआ है तब से काम पर ना जा पाने के कारण उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पंकज मित्तल, राजेंद्र गोयल, अतुल गोयल, विनीत अग्रवाल, विनय बंसल और नवनीत गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed