फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Disputes among elders due to children's quarrel, goldsmith attacked with sword and sticks

बच्चों के झगड़े से बड़ों में विवाद, तलवार व डंडों से सुनार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Disputes among elders due to children's quarrel, goldsmith attacked with sword and sticks
यमुनानगर। शहर की विजय नगर कॉलोनी में बच्चों के बीच खेलते हुए झगड़ा को लेकर बड़ों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने सुनार पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। घायल की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजय कॉलोनी निवासी अनुज उर्फ रिंकू ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुनार का काम करता है। उसकी ढाई साल की बेटी माहीरा व संजीव के तीन साल के बेटे के बीच खेलते समय 15 जून को झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर 17 जनू को संजीव की पत्नी शिवानी ने उसकी पत्नी कविता को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया। वह मामला शांत करने के लिए उनके बीच में आया तो आरोपी संदीप व उसके पिता सतपाल अंदर से आए और उसके साथ आते ही मारपीट करने लगे। जिससे वह चोटिल हो गया।
विज्ञापन

वह आरोपियों से बचकर अपने घर के अंदर गया। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आया तो आरोपी संजीव ने अपने भतीजे अमित, भाई मुकेश के साथ मिलकर उस पर तलवार व डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले के जांच अधिकारी संदीप का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छोटे बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed