फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute with Malik, servant injured, Yamunanagar

मलिक से विवाद, नौकर को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute with Malik, servant injured, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिवनगर कैंप में कुछ लोगों ने प्लाट की रखवाल कर रहे विष्णु नगर निवासी सोनू दत्ता पर हमला कर दिया। आरोपियों को सोनू दत्ता के मालिक के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर उसके मालिक ने कुछ लोगों पर केस दर्ज करवाया हुआ है। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपियों पर उस पर हमला किया। घायल सोनू दत्ता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विष्णु गार्डन की तारापुरी कालोनी निवासी सोनू दत्ता ने बताया कि वह टैगोर गार्डन निवासी वीरेंद्र गुप्ता के पास नौकरी करता है और उसकी शिवनगर कैंप स्थित जमीन की देखभाल करता है। शुक्रवार को वह वीरेंद्र गुप्ता के शिवनगर स्थित प्लाट पर था। शाम करीब साढ़े सात बजे जोगिंद्र नगर निवासी दिनेश कुमार उपाध्याय व उसका भाई प्रवेश कुमार उपाध्याय बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने आते ही उसे कहा कि तेरे मालिक का हमारे दोस्त मंडेबर निवासी गुरमीत सिंह के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। वीरेंद्र गुप्ता ने गुरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा रखा है। अपने मालिक को बोल कि केस वापस ले ले। जब उसने इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कहीं तो आरोपियों ने उससे बहस और हाथापाई की और आरोपी चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद फिर आरोपी दोनों भाई अपने साथ हरमीत सिंह, सैम्मी, लक्की, अमन वचार अन्य के साथ हाथों में डंडो लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसे मारते पीटते व घसीटते हुए गुरजीत सिंह के डेरे पर ले गए। वहां आरोपियों ने उससे मारपीट की। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। गांधीनगर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जोगिंद्र नगर निवासी दिनेश उपाध्याय, उसके भाई परमेश व मंडेबर निवासी हरमीत, अमन, सैमी व लक्की पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। छह लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed