{"_id":"6478ef2c58d830a3830a7884","slug":"dispute-between-councilors-and-mayor-over-seat-and-non-attendance-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-178-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीट व गैर हाजिरी पर पार्षदों और मेयर में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीट व गैर हाजिरी पर पार्षदों और मेयर में तकरार
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही वीरवार को हंगामा हो गया। सदन में सत्ता पक्ष के पार्षदों के नहीं आने और विपक्षी पार्षदों के अपनी सीट के बजाय सबसे आगे बैठने पर मेयर मदन चौहान और पार्षदों की एक दूसरे से खूब तकरार हुई। पार्षद देवेंद्र सिंह ने मेयर से पूछा कि पहले आप ये बताओ कि सदन की बैठक में सत्ता पक्ष के पार्षद क्यों नहीं आते? यह आपकी कमी है जो पार्षद ऐसे सदन की अनदेखी करते हैं। यह सुनते ही मदन चौहान ने जवाब दिया कि आप यह पूछने वाले होते कौन हैं? मुझे सिखाने की जरूरत नहीं है। आप मेरे टीचर नहीं हो। जनता ने आपको चुन कर इसलिए भेजा है ताकि आप शहर के विकास पर बात कर सकें। इसलिए आपको यह पूछने का हक बिल्कुल भी नहीं है कि सदन में कौन आएगा और कौन नहीं। सदन की बैठक शुरू होने से पहले आप अपना भी मूड खराब कर रहे हो और मेरा भी। सदन में 22 में से सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर समेत कुल 14 पार्षद ही मौजूद थे। सत्ता पक्ष व विपक्ष के आठ पार्षद नदारद रहे।
बैठक दो-चार मिनट आगे बढ़ी ही थी कि मेयर मदन चौहान ने देवेंद्र सिंह समेत अन्य पार्षदों से कहा कि आप दूसरों पर तो अंगुली उठाते हो लेकिन खुद अपनी सीट को छोड़कर सबसे आगे बैठ गए। जिस पार्षद का वार्ड है उसे उसी हिसाब से अपनी सीट पर बैठना चाहिए। मेयर ने सबसे आगे वाली कुर्सियों पर बैठे पार्षद राम आसरे, निर्मल चौहान, देवेंद्र सिंह, विनोद मरवाह को अपनी सीट पर जाने को कहा। जिस पर पार्षद भड़क गए और कहने लगे कि आपको उनके आगे बैठने से एतराज क्यों है? पार्षद विनोद मरवाह ने मेयर से कहा कि आपको उनके आगे बैठने से तकलीफ क्यों होती है। इसी बीच दूसरी लाइन में बैठे पार्षद प्रिंस डग्गा उठ कर अपनी सीट पर चले गए। इसी बीच भाजपा को अलविदा कह कर इनेलो में शामिल हुए पार्षद राम आसरे ने मेयर पर उनके वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। राम आसरे बोले, क्या सदन की बैठक टाइम वेस्ट करने के लिए बुलाई जाती है। उनके वार्ड में आज तक कोई काम नहीं हुआ। कार्यकाल खत्म होने में छह माह का समय बचा है।
सदन में मौजूद यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी पार्षदों को अपनी सीट पर बैठने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा व लोकसभा में सभी विधायकों व सांसदों को उनकी सीट के नंबर के हिसाब से बिठाया जाता है। जो विधायक अपनी सीट पर नहीं होता उसका नंबर काट कर दूसरे को बोलने का मौका दिया जाता है। कई बार पार्षद भावनाओं में बह कर मर्यादा को भूल जाते हैं। हालांकि विपक्षी कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जिससे वह चर्चा में रहे। सभी पार्षद मर्यादा में रहते हुए अपनी बात रखें। वहीं उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि वह पब्लिक सर्वेंट बनकर काम कर रहे हैं या नहीं अथवा डिक्टेटर बने हुए हैं इसका विश्लेषण करना होगा। मेरा अधिकार क्षेत्र विधायक होने के नाम पार्षदों से एक कदम ज्यादा है। इसलिए वह उनका जितना चाहे सहयोग ले सकते हैं।