फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   disput increase to touch feet from car

कार से पैर लगने पर दो पड़ोसियों में बढ़ा विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
disput increase to touch feet from car
गली में खड़ी कार के टायर पर पैर लगने पर दो पड़ोसियों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद उसने उसकी पत्नी व बेटे से गाली गलौच की। विरोध जताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडर्न कॉलोनी निवासी दीप्ति कक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी कार से घर आ रही थी। उसका बेटा परीक्षित भी उसके साथ था। घर के पास गली में उनके पड़ोसी प्रदीप शर्मा की गाड़ी खड़ी थी। उसने अपने बेटे को गाड़ी क्रॉस करवाने को कहा। जब उसका बेटा उसकी कार क्रॉस कर रहा था तो उसका पांव प्रदीप की कार के टायर से लग गया। उस समय प्रदीप सामने ही खड़ा देख रहा था। उसने अपनी कार को घर के बाहर खड़ा किया और बेटे के साथ घर के अंदर चली गई। आरोप है कि तभी आरोपी प्रदीप शर्मा उनके घर में घुस गया और उसके पति तरुण कक्कड़ के साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे व उसके बेटे को गालियां दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed