{"_id":"68b49e4dcdaa4a0db205ef99","slug":"discussion-on-shelter-for-abandoned-cows-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143118-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लावारिस गोवंशों के आश्रय पर किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लावारिस गोवंशों के आश्रय पर किया विचार-विमर्श
Mon, 01 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बैठक में भाग लेने पहुंचे गोवंश सेवादल के सदस्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव एमटी करहेड़ा में गऊ संवर्धन न्यास की बैठक अध्यक्ष रोहित चौधरी की देखरेख में हुई। इस दौरान लावारिस गोवंश को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके संरक्षण और आश्रय स्थल कैसे मिल सके यह सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुलिस का काऊ स्टाफ भी सिर्फ कागजों में अभियान दिखा रहा है।
खंड संयोजक नंदू पंडित ने बताया कि पिछले दिनों कई बार संस्था द्वारा समाज की ओर से गोवंश बारे में मांग पत्र सरकार व प्रशासन को सौंपा गया था। लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को अपने-अपने गांवों में गौचराण भूमि पर गांवों के लावारिस गोवंश के लिए आश्रय बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर इस अवसर पर सनी कुमार, नंदू पंडित, नवीन राणा, अजय, आर्यन, आशीष, हरिओम, योगी, रमन, नितेश, प्रवीण, दीपक, राजिंद्र, सागर, निशु, अजय आदि उपस्थित रहे।