फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Direct bus service to Jhajjar restored after increase in passengers

Yamuna Nagar News: यात्री बढ़ने पर झज्जर की सीधी बस सेवा बहाल

Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service to Jhajjar restored after increase in passengers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यमुनानगर डिपो की झज्जर के लिए दोबारा सीधी बस सेवा बहाल कर दी गई है। यमुनानगर बस स्टैंड से झज्जर के लिए बस का समय सुबह 11.30 बजे का है। फिलहाल डिपो की बस का रूट पर एक ही समय रखा गया है। रोडवेज अफसरों की मानें तो यात्रियों का रिस्पांस देख बसों का समय बढ़ेंगे।
यमुनानगर डिपो का झज्जर रूट कई माह से बंद पड़ा था। हालांकि अन्य डिपो की बसें यमुनानगर से होकर झज्जर चल रही है, पर रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए यमुनानगर डिपो की बस भी झज्जर रूट पर बहाल कर दी गई है। क्योंकि रूट पर अन्य डिपो की बसों के समय नाममात्र होने से यमुनानगर से झज्जर के लिए लोगों को बसें बदलकर आना-जाना पड़ता था या अन्य कोई विकल्प तलाशने पड़ते थे।
विज्ञापन

किंतु अब झज्जर के लिए रोडवेज अफसरों ने यमुनानगर से सीधी बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। इससे सीधे तौर पर यमुनानगर से झज्जर व रूट के बीच पड़ने वाले ठहराव स्थलों पर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। यमुनानगर डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर सुभाष राणा ने बताया कि झज्जर के लिए यमुनानगर से सुबह 11.30 बजे सीधी बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। यह रूट काफी समय से बंद था। अभी रूट पर डिपो की बस का एक समय रखा है, पर यात्रियों का रुझान देख आगे समय बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed