फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dilpreet gave Rs 15 lakh to father after he was shot and robbed 50.09

गोली मारकर 50.09 लूटने के बाद दिलप्रीत ने पिता को दिए थे 15 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dilpreet gave Rs 15 lakh to father after he was shot and robbed 50.09
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के बाहर 17 मई को हमीदा निवासी श्रवण की गोली मारकर हत्या और 50 लाख नौ हजार रुपये लूटने के मामले में मुख्य आरोपी दिलप्रीत सिंह के पिता बलदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को अब मुख्य आरोपी के मां की तलाश है। सीआईए-टू की टीम ने धरे गए आरोपी के पास से 15 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि चार लाख रुपये मां के खाते में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीआईए-टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि लूट के बाद आरोपी ने उक्त रकम अपने पिता को दी थी। अब बलदेव सिंह को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है। बलदेव को पुलिस टीम ने अधोया मोड़ शाहाबाद रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चार लाख रुपये बलदेव सिंह की पत्नी यानी मुख्य आरोपी दिलप्रीत की मां के खाते में है। रिमांड के दौरान पुलिस अब दिलप्रीत की मां को गिरफ्तार कर उसके खाते में जमा नकदी रिकवर करेगी, जबकि इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलप्रीत सहित तीन को गिरफ्तार कर 11.50 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन

आरोपी के मां-बाप भी आपराधिक षडयंत्र में शामिल
पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह को पता था कि उसका बेटा लूट की वारदात के बाद रुपये लेकर आ रहा है। यही कारण है कि पुलिस ने दिलप्रीत के पिता बलदेव सिंह और उसकी मां को भी इस केस में धारा-120 बी का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर व्यापारी के ड्राइवर से लूटे थे 50.09 लाख रुपये
सीआईए-टू इंचार्ज राकेश ने बताया कि 17 मई 2022 को महाराणा प्रताप चौक के पास बदमाशों ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल के ड्राइवर पुराना हमीदा निवासी श्रवण कुमार को गोली मार दी थी और 50.09 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद सीआईए-टू की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed