Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dilip Chauhan appointed State President of the Urban Computer Operators' association

Yamuna Nagar News: दिलीप चौहान बने कंप्यूटर ऑपरेटर अर्बन के प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 21 Nov 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Dilip Chauhan appointed State President of the Urban Computer Operators' association
यमुनानगर। कंप्यूटर ऑपरेटर अर्बन की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से यमुनानगर के दिलीप चौहान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कृष्ण टोहाना को उपप्रधान और संदीप लांबा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। कंप्यूटर ऑपरेटर अर्बन कर्मचारियों के अधिकारों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रधान विकास अटेला और महामंत्री अनुज सोनीपत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यभार सौंपा। इस मौके पर जीवन, गोवर्धन सिंह, नीरज कुमार, नागपाल शर्मा, अजय कुमार, जेनिश और पिंकी राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed