Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DGP conducted a surprise inspection of Kalanaur check post in Yamunanagar at night

हरियाणा DGP का औचक निरीक्षण: 50 किलोमीटर के रास्ते में एक PCR मिली, अब रोजाना अधिकारियों से करेंगे ऑडियो कॉल

Thu, 23 Oct 2025 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Oct 2025 01:55 PM IST
सार

यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के बाद डीजीपी अंबाला के साहा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें थाने में छोटा मुंशी सहित दो मुलाजिम मिले। थाना प्रभारी के बारे में पूछने पर मुलाजिम ने बताया कि वो गश्त पर है।

विज्ञापन
DGP conducted a surprise inspection of Kalanaur check post in Yamunanagar at night
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने बुधवार को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के सीमा नाकों को किए औचक निरीक्षण में क्राइम रोकने पर जोर दिया। देररात 12 बजकर 30 मिनट पर वह अचानक अंबाला के साहा थाने में पहुंचे। करीब एक घंटे तक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली को जाना। डीजीपी ओपी सिंह ने अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सहित प्रदेश के सभी एसपी को निर्देश दिए कि वह रोजाना समय मिलने पर सभी थाना व सीआईए प्रभारियों से ऑडियो कॉल कर क्राइम पर चर्चा करेंगे ताकि पता चल सके कि अगले सात दिन या एक सप्ताह में कौन आदमी गोली चला सकता है, कौन मर्डर कर सकता है। किसी का क्रिमिनल बैक राउंड है, जेल से बाहर आया है या नया क्रिमिनल है तो उसके बारे में रोज जिक्र करें। ऐसे में उसकी जानकारी जमा होगी, सबसे शेयर होगा व कार्रवाई भी होगी। 

विज्ञापन




सभी अधिकारियों व मुलाजिमों को असलाह संग रखने के निर्देश 
डीजीपी ओपी सिंह ने निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों व मुलाजिम को असलाह संग लेकर चलने के निर्देश दिए। कहा कि आप पुलिस के अधिकारी है। आप कैसे मानकर चल रहे हैं कि क्रिमिनल गोली नहीं चलाएगा, कैसे आपने मान लिया। या तो आपको पता नहीं क्रिमिनल कौन है या आपको लगता है कि क्रिमिनल कोई है ही नहीं। एक सीआईए इंस्पेक्टर है, उसी को पता है, उसी को खतरा है। हमें कुछ है ही नहीं। जब एक पुलिस कर्मी हथियार लेकर नहीं चलता है तो उसने मान लिया है कि कोई क्रिमिनल है ही नहीं, कोई गोली चलाता नहीं और उस पर कोई गोली चलाएगा ही नहीं। 
विज्ञापन


रेल की पटरी की तरह हो, सामने से क्रिमिनल आए तो दूसरी तरफ से पुलिस 
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अब मैट्रो रेल वाला सिस्टम नहीं चलेगा। ब्लू लेन में क्रिमिनल चल रहे हैं व येलो लेन में पुलिस चल रही है। दोनों का आपस में कोई आमना सामना हो ही नहीं रहा है। हम तो कहते हैं कि सिस्टम रेल की एक पटरी है, सामने से क्रिमिनल आ रहे हैं तो पुलिस इधर से आए जी। दोनों के बीच आमना सामना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी के सामने 10 मिनट बाद थाना प्रभारी तो आधे घंटे बाद पहुंचे एसपी 
यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के बाद डीजीपी अंबाला के साहा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें थाने में छोटा मुंशी सहित दो मुलाजिम मिले। थाना प्रभारी के बारे में पूछने पर मुलाजिम ने बताया कि वो गश्त पर है। करीब 10 मिनट के बाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह तो करीब आधे घंटे के बाद पहुंचे। पहले मुंशी से थाने में आने वाले सूचना के बारे में पूछा कि वो क्या करते हैं। बाकायदा डीजीपी ने उनकी वीडियो को खुद के फोन में रिकॉर्ड भी किया। फिर थाना प्रभारी के आते ही कार्यप्रणाली के बारे में पूछा। निर्देश दिए कि वह अपने आसपास के थाना प्रभारियों से संपर्क करके करें, असलाह संग रखे। पूछा कि वह वारदात होने पर सबसे पहले किस सीनियर को जानकारी देते हैं। इसी बीच आधे घंटे के भीतर अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत अंबाला कैंट से साहा थाने में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed