फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees were told the importance of meditation

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को बताया ध्यान साधना का महत्व

Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees were told the importance of meditation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सिविल लाइन स्थित शिबूमल धर्मशाला में एक दिवसीय ध्यान साधना शिविर लगाया गया। शिविर में स्वामी मोहनपुरी ने श्रद्धालु को ध्यान साधना का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि मानव तन सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ संरचना है। इसलिए मानव को ही सृष्टि का सिरमौर कहा गया है। परंतु आज मानव जीवन ही सबसे अधिक दुख, पीड़ा व कष्टों का सामना कर रहा है। चूंकि कोई भी वृक्ष अपने मूल से अलग होकर अधिक समय तक हरा भरा नहीं रह सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह मनुष्य का जीवन भी अपने मूल आधार से टूट चुका है। ब्रह्मज्ञान से आत्म साक्षात्कार करना ही मानव जीवन का मूल आधार है। ध्यान साधना का किसी विशेष धर्म या संप्रदाय से कोई संबंध नहीं है, अपितु इसका संबंध मानव मन की उपयोगिता से है। ध्यान साधना हमारे स्थूल, सूक्ष्म एवं कारण तीनों स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार नित्य निरंतर ध्यान साधना करने वाला व्यक्ति एक साधारण व्यक्ति की तुलना में शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक तौर पर अधिक सशक्त व स्वस्थ रहता है। विज्ञान ने तथ्य सहित इस बात को प्रमाणित किया है कि व्यक्ति जो निरंतर ध्यान साधना करता है उसके शरीर से निरंतर कुछ ऐसी ही विद्युत तरंगें प्रवाहित होती हैं।

ध्यान साधना मानव शरीर में समाहित उन अदृश्य शक्तियों को जागृत करती है जिससे वह संपूर्ण सृष्टि को अपने वश में कर सकता है। ध्यान साधना ही मानव जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान है। विश्व में शांति तभी संभव है जब प्रत्येक मानव के जीवन में आध्यात्मिक क्रांति आए और यह केवल ब्रह्मज्ञान के द्वारा ही संभव हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed