{"_id":"6a553adb46b181934e0e38c7","slug":"devotees-recited-the-sundarkand-at-the-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159445-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का पाठ
Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड का पाठ करतीं महिलाएं। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दक्षिण मुखी संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर द्वारकापुरी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर श्री सनातन धर्म महावीर दल के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कॉलोनी सहित आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सुंदरकांड का पाठ कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। दल के संरक्षक घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ, जिसमें दल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला नागरिक अस्पताल के एमडी डॉ. विष्णु गर्ग ने विधिवत पूजा-अर्चना की। सौरभ शर्मा ने इष्ट देवता पर पुष्पमाला अर्पित की। मंदिर के पुजारी पंडित राजपाल शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। भगवान परशुराम सेवा संघ के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने मंदिर में हनुमान ध्वजा का ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
इसके बाद पंडित रामचंद्र की अगुवाईमें सुंदरकांड का पाठ किया गया। द्वारकापुरी महिला संकीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। दल के प्रधान पंडित ताराचंद भारद्वाज ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को महिलाओं की ओर से कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
दल के सचिव सतवंत सिंह सूदन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। वहीं संरक्षक घनश्याम दास गर्ग ने दल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित कया। इस अवसर पर नरेश कुमार, संजीव वर्मा, नवल अरोड़ा, उमेश अरोड़ा, मनजीत सिंह, मनमीत सिंह, राजीव उपाध्याय, अमित उपाध्याय, सुशील राणा, मुकेश गुप्ता, अंगरीश शर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र शर्मा एडवोकेटउपस्थित रहे।