Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees Overcome with Emotion Upon Hearing the Account of the Marriage of Shri Krishna and Rukmini

Yamuna Nagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर

Fri, 22 May 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 22 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees Overcome with Emotion Upon Hearing the Account of the Marriage of Shri Krishna and Rukmini
आत्मानंद पुरी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के खेड़ा मोहल्ला स्थित प्राचीन नगरखेड़ा परिसर में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथावाचक संत मान आत्मानंद पुरी ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया।
कथावाचक ने कहा कि रुक्मिणी विदर्भ राज्य के राजा भीष्मक की अत्यंत सुंदर और गुणवान पुत्री थीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक गुणों, पराक्रम और यश के बारे में सुनकर मन ही मन उन्हें अपना पति स्वीकार कर लिया था। श्रीकृष्ण भी रुक्मिणी की भक्ति और प्रेम से परिचित थे। रुक्मिणी का बड़े भाई रुक्मी का स्वभाव अहंकारी था और वह श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था।
विज्ञापन

इसी कारण उसने अपनी बहन का विवाह श्रीकृष्ण के शत्रु शिशुपाल से तय कर दिया। विवाह की तिथि निश्चित होने पर रुक्मिणी अत्यंत व्याकुल हो गईं और उन्होंने एक ब्राह्मण के माध्यम से श्रीकृष्ण को गुप्त पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने श्रीकृष्ण से उन्हें अपने साथ ले जाने की विनती करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह अपने प्राण त्याग देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संदेश मिलते ही श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के साथ विदर्भ की राजधानी कुण्डिनपुर पहुंचे। विवाह वाले दिन जब रुक्मिणी देवी पूजन के बाद मंदिर से बाहर निकलीं, तब श्रीकृष्ण उन्हें अपने रथ पर बैठाकर द्वारका की ओर ले गए। यह देखकर शिशुपाल, जरासंध और रुक्मी सहित कई राजाओं ने उनका पीछा किया, लेकिन बलराम की सेना ने सभी को पीछे हटा दिया।

रुक्मी ने श्रीकृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा लेकिन श्रीकृष्ण ने उसे पराजित कर दिया। रुक्मिणी के आग्रह पर श्रीकृष्ण ने रुक्मी के प्राण तो बख्श दिए, लेकिन उसे अपमानित करने के लिए उसके सिर और मूंछ के बाल आधे मुंडवा दिए। इसके बाद श्रीकृष्ण रुक्मिणी को द्वारका ले गए, जहां देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों और यदुवंशियों की उपस्थिति में दोनों का भव्य विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित प्रिंस भारद्वाज सहारनपुर, महंत मनीष पुरी मौजूद रहे।

आत्मानंद पुरी। आयोजक

आत्मानंद पुरी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed