फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devote your life to the service of living beings: Dr. Swati

जीवन को जीव की सेवा में लगाएं : डॉ. स्वाति

Fri, 09 Aug 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Devote your life to the service of living beings: Dr. Swati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास के 20वें दिन महा साध्वी डॉ. स्वाति महाराज ने फरमाया कि मनुष्य का जन्म मिलना बहुत दुर्लभ है। इस दुर्लभ मानव जीवन को हमें पाप कार्यों में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। धर्म ध्यान करके इस जीवन का लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 84 करोड़ योनियों में भटकने के बाद यह दुर्लभ मानव जीवन नसीब में आता है। यदि उसके बाद भी इसको हमने व्यर्थ व्यसनों में या ईर्ष्या, लोभ, क्रोध, माया, मोह में खोया तो यह हमारी बदकिस्मती होगी। यह जीवन क्षण भंगुर है। एक सांस लेने के बाद दूसरा सांस आएगा या नहीं इसका कोई भरोसा नहीं है। यह जीवन हथेली पर रखी बर्फ के समान है जो प्रतिपल पिघल रही है।
विज्ञापन

ऐसे ही हमारा जीवन भी पल-पल मृत्यु के करीब जा रहा है। इस संसार में प्रत्येक वस्तु का विनाश निश्चित है। फूल खिलता है तो मुरझाता भी है। सूर्य उदित होता है तो अस्त भी होता है। जन्म के साथ ही व्यक्ति की मृत्यु लिख दी जाती है। इस संसार में प्रत्येक प्राणी को मरना है, लेकिन मरने से पूर्व हम अपने जीवन को धर्ममय बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुओं की शरण में बैठे, गरीबों का भला करें, समाज में जो भी वंचित वर्ग है उनके उत्थान के लिए तन मन धन से जुट जाएं। यह अमूल्य जीवन हमें मिला है। इसका यही भरपूर लाभ उठा सकते हैं ताकि हमारी आत्मा को परमात्मा की प्राप्ति हो जाए और बार-बार जन्म मृत्यु के इस चक्कर से हम बाहर निकल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed