फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work worth 155 lakhs will be done in the city

Yamuna Nagar News: शहर में होंगे 155 लाख के विकास कार्य

Wed, 19 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Development work worth 155 lakhs will be done in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम ने ट्विनसिटी में लगभग 155 लाख रुपये के विकास कार्याें के टेंडर जारी किए हैं। टेंडर अलॉट होते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। कार्य होने से कई कॉलोनियों की सड़कों की दशा में सुधार होगा। वहीं निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए नगर निगम तीव्रता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड नगर नौ की मॉडल कॉलोनी में 31 लाख 29 हजार रुपये की लागत से कई सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें अशोक बग्गा की दुकान से कुलदीप सिंह की दुकान तक बॉक्स टाइप बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा आर्य समाज मंंदिर से क्लासिक क्रिएशन तक और क्लासिक्स क्रिएशन से एनपी मेहता के घर तक और अशोक बग्गा की दुकान से विजय लांबा के घर तक एनपी-2 पाइप लाइन डाली जाएगी। टेंडर लेने वाली एजेंसी को चार माह 25 दिन के भीतर विकास कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 18 के जवाहर नगर में रेलवे लाइन के पास 64 लाख 21 हजार रुपये की लागत से राजस्व रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इस रास्ते के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम द्वारा इस विकास कार्य का ई-टेंडर जारी किया गया है। इस मार्ग से जगाधरी वर्कशॉप, फर्कपुर, जवाहर नगर समेत क्षेत्र की दर्जनभर कॉलोनियों के लोग निकलते हैं। रास्ते का निर्माण होने से इन्हें बहुत लाभ होगा।

नगर निगम के वार्ड नंबर 12 में पांसरा फाटक के नजदीक नगर निगम द्वारा 16 मीटर ऊंचा हाई मास्ट टावर लगाया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस कार्य के लिए तीन लाख 80 हजार रुपये का टेंडर जारी किया है। यहां टावर लगने से काफी क्षेत्र में रोशनी होगी। यहां पर पास में ही पांसरा जंगल है। जिसमें अपराधिक प्रवृति के लोग रहते हैं। रात के समय यहां रोशनी न होने पर ये लोग राहगीरों से लूट व झपटमारी करते हैं।

56 लाख 23 हजार की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। यह सार्वजनिक शौचालय सभी 22 वार्डाें में बनाए जाएंगे। शौचालयों की देखरेख के लिए नगर निगम द्वारा यहां पर केयरटेकर रूम भी बनाए जाएंगे। ताकि केयर टेकर इन शौचालयों को साफ और इनकी देखरेख रख सकें। जल्द ही इन विकास कार्य का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed