फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in ward 13 with Rs 59 lakh

Yamuna Nagar News: वार्ड 13 में 59 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य

Sat, 07 Jun 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in ward 13 with Rs 59 lakh
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से वार्ड-13 में 58.97 लाख रुपये के तीन विकास कार्य कराए जाएंगे। इनके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और अनुमान पर स्वीकृति मिलते ही निगम अफसरों ने अलग-अलग ई निविदा लगा दी है। एजेंसी और ठेकेदार को ये कार्य दो से तीन माह में यह काम पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

वार्ड-13 की जम्मू कॉलोनी में दो विकास कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए ई निविदा लगा दी गई है। इनमें 18.80 रुपये की लागत से इस्रार के घर से मामचंद के घर होते हुए गोवर्धन के घर तक तक गलियां-नालियां बनाईं जाएंगी। इसके अलावा इसी कॉलोनी में जय कुमार त्यागी के घर से रामकरण के प्लॉट व सत्संग भवन गेट से राजू इंजीनियरिंग फैक्ट्री और मेन गली से विनोद के घर तक गलियों-नालियों के 17.07 लाख रुपये से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह दोनों ही काम पूरे करने की अवधि दो माह 15 दिन तय की गई है। वार्ड में ही शामिल गांव ममीदी में भी 23.11 लाख रुपये से रिवेन्यू रास्ते के साथ चहारदीवारी बनाने का काम होगा। यह काम पूरा करने की अवधि तीन माह 10 दिन रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed