फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development will gain momentum after removal of code of conduct

Yamuna Nagar News: आचार संहिता हटने के बाद विकास पकड़ेगा रफ्तार

Tue, 28 May 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Development will gain momentum after removal of code of conduct
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आचार संहिता हटते ही नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की ओर से करोड़ों रुपये के लटके काम सिरे चढ़ाने की तैयारी है। इनमें सेक्टर-17 में ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम और तीन सड़कों के सुंदरीकरण, आरडब्ल्यूए से अछूते पार्कों में मरम्मत कार्यों जैसी बड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। साथ ही नए सिरे से डोर-टू-डोर कचरा उठान से निस्तारण का ठेका देने से लेकर करोड़ों रुपये में गलियों-नालियों व जल निकासी सहित अन्य निर्माण कार्य होने हैं।
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग गई थी। नगर निगम की ओर से 16 मार्च को दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत में होने वाले कामों की ई निविदा लगाई गई थी। इससे पूर्व भी कई माह से करोड़ों रुपये के कामों की ई निविदा प्रक्रिया चल रही थी। 16 मार्च को आचार संहिता लगते ही सभी कामों की ई निविदा प्रक्रिया रोक दी गई।
विज्ञापन

दिव्य नगर योजना में तीन सड़कों का सुंदरीकरण होना है। इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में अफसर डेढ़ साल से लगे हैं। इसके प्रस्ताव से लेकर बजट मंजूरी के बाद गत छह मार्च को ई निविदा लगाई गई थी, पर आचार संहिता लगने से यह प्रक्रिया अधूरी रह गई। प्रोजेक्ट पर कुल 6.98 करोड़ खर्च का अनुमान है। इससे तीनों सड़कों पर डेकोरेटिव लाइट, फुटपाथ, वाहन पार्किंग, बैठने के बेंच, पेड़ों की ट्रिमिंग के कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्य नगर योजना में इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने पिछले वर्ष फरवरी-मार्च में मंजूरी दी थी। इसके लिए सेक्टर 17 और गुरुनानकपुरा के बीच 5.45 एकड़ जमीन चिह्नित की। जहां निर्माण के लिए 47.33 करोड़ खर्च के अनुमान पर 15 फरवरी को ई निविदा लगाई गई थी, पर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसके बनने से सरकारी स्तर पर निर्धारित शुल्क पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे। नगर निगम एक्सईएन विकास धीमान ने कहा कि आचार संहिता हटने पर ई निविदा प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास रहेगा।

ये विकास कार्य भी होंगे
वार्ड 21 में 8.71 लाख रुपये से जगीर सिंह के घर से शर्मा चौक तक 80 एमएम की आईपीबी बिछाने सहित गली का निर्माण। आरडब्ल्यूए से अछूते पार्कों में 73.66 लाख रुपये के मरम्मत कार्य। वार्ड 17 के शिवनगर में 60.25 लाख रुपये से टाइप-2 ड्रेन व आईपीबी गलियों का निर्माण। वार्ड 18 में नई वैध मंडेबर कॉलोनी में 10.28 लाख रुपये से सुखविंद्र सिंह के घर से जयपाल के घर समीप तक ड्रेन व गली का निर्माण। वार्ड 16 में शिव शंकर स्कूल से बॉम्बे शटरिंग स्टोर तक 18.27 लाख रुपये में आरसीसी नाले का निर्माण।वार्ड 21 में 20.39 लाख रुपये से बूटर विहार कॉलोनी में विभिन्न गलियों में 80 एमएम की आईपीबी बिछाने का काम। वार्ड 18 में नई वैध सैनी कॉलोनी में 9.13 लाख रुपये से रामकुमार के घर से रामपाल के घर तक गली व ड्रेन निर्माण। वार्ड 12 की रायपुर कॉलोनी में 7.51 लाख रुपये से फुटपाथ निर्माण, शेड डालने व कम्युनिटी सेंटर में शौचालय व रसोई निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed