फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dengue mosquitoes become weak due to increasing cold

Yamuna Nagar News: ठंड बढ़ने से डेंगू का मच्छर कमजोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dengue mosquitoes become weak due to increasing cold
सर्दी बढ़ने लगी है। रात का तापमान भी काफी घट गया है। इसी के साथ ही जिले में डेंगू मच्छर का कहर भी कम होने लगा है। दिसंबर माह के शुरू होते ही डेंगू के मरीजों की संख्या घटने लगी थी। मंगलवार को जिले में डेंगू के मात्र तीन केस मिले।
विज्ञापन

डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 709 हो गई है। चिकनगुनिया का लंबे समय से कोई केस नहीं मिला है। डेंगू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों के घरों व आसपास के एरिया में फॉगिंग कराई गई। इस बार गर्मी का सीजन काफी लंबा चला। दिन में तो अभी तक गर्मी रही। पहले कहा जा रहा था कि ठंड बढ़ेगी तो डेंगू के केस में भी कमी आएगी। परंतु नवंबर माह के आखिर तक डेंगू के रोजाना छह से सात केस मिलते रहे।
विज्ञापन

मच्छरों की तादाद कम होने के बजाय और बढ़ गई। गत वर्ष जिले में डेंगू के कुल मरीज 932 मिले थे। सितंबर, अक्तूबर में जिस तरह से डेंगू के केस मिलने लगे थे, तब माना जा रहा था कि इस बार पिछले साल से ज्यादा केस होंगे। लेकिन तापमान में लगातार हो रही कमी से मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार डेंगू और चिकनगुनिया के अलावा अन्य वायरल बुखार भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा कि लोगों को जो वायरल हो रहा है उसे कौन सी श्रेणी में रखें। क्योंकि बुखार होने के बाद शरीर में जोड़ों का दर्द दो से तीन माह बाद भी ठीक नहीं हो रहा है। जब तक लोग दवाई खाते हैं तब तक तो शरीर ठीक रहता है। जैसे ही दवाई खानी छोड़ी, अगले ही दिन फिर से शरीर के जोड़ में दर्द होने लगता है।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के 3437 घरों में जाकर सर्वे किया। शहरी क्षेत्र में 721 और ग्रामीण क्षेत्र में 2716 घरों को इसमें कवर किया गया। इस दौरान 136 लोगों के रक्त के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए। अब तक 15599 सैंपल डेंगू की जांच के लिए विभाग ले चुका है। मंगलवार को जांच के दौरान 11 जगह पर मच्छर का लारवा मिला। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस थमाया गया है।


जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में डेंगू के 709 केस मिल चुके हैं। ठंड बढ़ने से मच्छरों का प्रभाव कम हुआ है। उम्मीद है अब न के बराबर ही केस सामने आएंगे। जहां भी डेंगू का केस मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाते हैं। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों में सप्ताह में एक बार ड्राई डे जरूर मनाएं।




वर्ष डेंगू

2016 65
2017 70
2018 42
2019 51
2020 36
2021 241
2022 932
2023 709 अभी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed