फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration of teachers at bank gate, Yamunanagar

अध्यापकों का बैंक गेट पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of teachers at bank gate, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अध्यापकों ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने आरोप लगाया कि बैंक की कार्यशैली ठीक नहीं है। एक सप्ताह होने को है, लेकिन अध्यापकों का वेतन अभी तक उनके खाते में नहीं डाला गया है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में प्रबंधक से बात करते हैं, तो वे आज कल करके टाल देते हैं।
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान सतपाल ने नेतृत्व में अध्यापक बैंक पर एकत्र हुए। उपप्रधान ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा उप-खजाना कार्यालय से जुड़ी हुई है। खंड के लगभग सभी स्कूलों के अध्यापकों का वेतन बैंक शाखा से निकाला जाता है। बैंक अधिकारी व कर्मचारी हर महीने अध्यापकों का दो से तीन दिन की देरी से खातों में डालते हैं। वेतन में देरी होने से उनकी ऋण संबंधी किश्त का समय पर भुगतान समय से नहीं हो पाता है। उन्हें जुर्माना सहित अन्य शुल्क भुगतना पड़ता है। वहीं समय पर किश्त का भुगतान न होने पर उनका सिब्बल स्कोर भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस माह अध्यापकों के वेतन के ऑनलाइन ईपीएस बैंक को जुलाई के पहले दिन ही भेज दिए थे। बावजूद इसके अभी तक वेतन अध्यापकों के खातों में नहीं आया है। परेशान होकर अध्यापकों ने प्रदर्शन किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि खंड के विभिन्न संघों के पदाधिकारियों ने केवल सांकेतिक प्रदर्शन कर नारेबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारी जल्द अपना रवैया नहीं बदलते तो खंड के सभी अध्यापक संघ बैंक के गेट पर धरना देंगे। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, शालिन कुमार, ईसम सिंह, बलविंद्र, हंसराज, रामकुमार, शशि कुमार, विनोद मोहड़ी, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, गुलाब सिंह, मुकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

शाखा में कर्मचारियों की है कमी : जरनैल सिंह
शाखा प्रबंधक जरनैल सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से शाखा में कर्मचारियों की कमी है। इससे कुछ कार्य समय से नहीं हो पा रहे हैं। कुछ बिल पास कर दिए गए हैं। बकाया वेतन के बिल भी जल्द पास कर दिए जाएंगे। किसी को परेशानी नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed