{"_id":"6a09faf20b45961c6f0b6df1","slug":"demonstrated-physical-balance-in-the-yoga-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156242-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: योग मुकाबले में शारीरिक संतुलन का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: योग मुकाबले में शारीरिक संतुलन का किया प्रदर्शन
Sun, 17 May 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान योगासन करते खिलाड़ी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के सेंट थॉमस स्कूल में सीआईएससीई जोनल योगासन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शारीरिक क्षमता, लचीलता, संतुलन व मानसिक एकाग्रता का गजब प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग श्रेणी में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी श्रेणियों में अल्फा, रुही, जपमन, मनसीरत, राधिका, अवनि, केशव, गीतांशु, रुद्राक्ष, जानवी, वर्णिका, यश, पावती, हर्षमन, सुखबीर, आरव को विजेता चुना गया। प्रतियोगिता सेंट थॉमस स्कूल की प्राचार्या डॉ. चंदना लाल के नेतृत्व में करवाई गई।
प्रतियोगिता में हिसार के सेंट कबीर स्कूल, करनाल के नव ज्योति विद्या मंदिर, हिसार के विज्डम स्कूल, करनाल के जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श स्कूल करनाल, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल रोहतक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जटिल आसनों की का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योग के महत्व बताना रहा। प्राचार्या ने कहा कि योग केवल खेल नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार भी है। सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए। हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ जीवन पा सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को योग का नियमित अभ्यास करने की शपथ दिलाई गई।