फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to run AC buses for Hisar, Sirsa, Khatu Shyam

Yamuna Nagar News: हिसार, सिरसा, खाटू श्याम के लिए एसी बसें चलाने की मांग

Wed, 19 Jun 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to run AC buses for Hisar, Sirsa, Khatu Shyam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भीषण गर्मी में हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में यात्री घट रहे हैं, पर एसी बसों में इनकी संख्या बढ़ रही है। लेकिन एसी बस सेवा नाममात्र रूटों पर है, जिससे अन्य रूटों पर सामान्य बसों में यात्री भीषण गर्मी झेल सफर करने पर मजबूर हैं। जो लांग रूटों पर एसी बसें चलाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मांग हिसार, सिरसा व खाटू श्याम जैसे ज्यादा गर्मी वाले स्थानों पर एसी बसें चलाने की है।


सिरसा, हिसार व खाटूश्याम जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पहुंचे ब्रिजेश, सतेंद्र, राजकुमार, आनंद शर्मा ने कहा कि गर्मी में हर रूट पर एक समय एसी बस होनी चाहिए। क्योंकि सामान्य बसों में पंखे नहीं होते और सफर के दौरान भीड़ अधिक होने या सीट पर बैठने पर भी खिड़की से तेज धूप तो कभी उमस लगती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में सामान्य बस के सफर में खूब पसीने छूटते हैं। किराया अदा करने पर भी यात्रियों को यह सब परेशानी झेलनी पड़ती है। इसलिए मांग है कि गर्मी में सिरसा, हिसार व खाटूश्याम जैसे रूटों पर एसी बस सेवा जरूर कर दी जाए, जो ज्यादा गर्मी वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जीएम रोडवेज संजय रावल का कहना है कि ऐसी कोई मांग आती है तो इस बारे में विचार किया जाएगा। ज्ञात हो कि हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर कुल दस एसी बसें हैं। जो तीन रूटों पर चल रही है, जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़ व गुरुग्राम शामिल हैं।

सबसे अधिक एसी बसों के समय दिल्ली रूट पर हैं। दिल्ली के लिए सुबह पांच बजे से दोपहर ढाई बजे तक यमुनानगर बस स्टैंड से सात समय एसी बस चल रही है। जबकि चंडीगढ़ के लिए दो और गुरुग्राम के लिए एक समय एसी बस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed