{"_id":"69efb16aeaac405b140d5a75","slug":"demand-raised-to-accord-national-mother-status-to-the-cow-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155095-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग
Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ को मांगपत्र सौंपते गोशाला के पदाधिकारी व अन्य। आयोजक
- फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को जोरदार पहल देखने को मिली। श्री राम गोशाला चुहड़पुर कलां के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। यह ज्ञापन बीडीपीओ कार्तिक चौहान और एसईपीओ विकास के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को प्रेषित किया गया।
ज्ञापन सौंपने का कार्य भूड़कलां शिव मंदिर के संत महंत राम चैतन्य सरस्वती की देखरेख में संपन्न हुआ। मांग पत्र में गोमाता को आधिकारिक रूप से राष्ट्र माता का दर्जा देने, गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए सख्त कानून बनाने और जागरूकता बढ़ाने हेतु सरकारी स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
इस मौके पर चुहड़पुर कलां व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और गोभक्त उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है और अब समय आ गया है कि उन्हें संवैधानिक मान्यता भी मिले। बीडीपीओ ने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों की भावनाओं को संबंधित उच्च अधिकारियों तक शीघ्र पहुंचाया जाएगा।