{"_id":"6a3c521f5341deaede034704","slug":"deep-potholes-on-the-highway-in-front-of-mahadev-math-kalesar-have-become-a-problem-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158386-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महादेव मठ कलेसर के सामने हाईवे पर गहरे गड्ढे बने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महादेव मठ कलेसर के सामने हाईवे पर गहरे गड्ढे बने परेशानी
Thu, 25 Jun 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
कलेसर महादेव मठ के पास क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
प्रतापनगर। महादेव मठ कलेसर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गहरे गड्ढे श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय ग्रामीणों और महादेव मठ से जुड़े श्रद्धालुओं का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ में दर्शन के लिए आते हैं और खराब सड़क के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक्सईएन महेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि जहां-जहां हाईवे अथॉरिटी के अधीन सड़क खराब होती है, वहां कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कार्य कराया जाता है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थान की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद