{"_id":"6504bfc86c1b072d3e0b29a7","slug":"dead-body-of-missing-vansh-of-khurdban-village-found-from-western-yamuna-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-5763-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर से मिला खुर्दबन गांव के लापता वंश का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर से मिला खुर्दबन गांव के लापता वंश का शव
Sat, 16 Sep 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
जठलाना। खुर्दबन गांव से लापता 17 वर्षीय वंश का शव इंद्री के शेखपुरा गांव समीप पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गोताखोरों की मदद से नहर से बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकालने के बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने युवक के गले, आंखों व शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने की बात कही। इंद्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे।
पुलिस के अनुसार वंश कलरी के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था और धनौरा से लापता लड़की भी उसी के साथ पढ़ रही थी। फिलहाल युवती कहां है, इस बारे भी कोई जानकारी नहीं लगी है। बता दें कि बुधवार शाम को खुर्दबन गांव निवासी वंश व धनौरा गांव निवासी लड़की घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद वीरवार को वंश की बाइक धनौरा गांव समीप पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिली। इसमें वंश व लापता लड़की के मोबाइल भी थे। तब से परिजन गोताखोरों की मदद से उनकी नहर में तलाश करवा रहे थे। शुक्रवार सुबह युवक वंश का शव शेखपुरा गांव के समीप नहर से बरामद हो गया, लेकिन लड़की का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
-- --
युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप
मृतक वंश के चाचा अमन ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने उसके भतीजे की हत्या कर शव को नहर में फेंका है। जबकि अपनी लड़की को उन्होंने कहीं छुपा दिया है। उनके भतीजे की हत्या लड़की के पिता, ताऊ व अन्य लोगों ने मिलकर की है। पुलिस मामले में ढिलाई बरत कर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह वंश का दाह संस्कार भी नहीं करेंगे। उन्होंने मांग कि आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज हो और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
-- -- --