{"_id":"64af199f90cb979c8b0a9d59","slug":"dead-body-of-leopard-found-with-head-and-claws-cut-off-on-the-banks-of-yamuna-in-kanalsi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-2241-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनालसी में यमुना किनारे सिर व पंजे कटे तेंदुए का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनालसी में यमुना किनारे सिर व पंजे कटे तेंदुए का शव मिला
विज्ञापन
छछरौली। कनालसी गांव के पास यमुना के किनारे एक सिर व पंजे कटे तेंदुए का शव पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी जीव विभाग जांच में जुट गया है। हालांकि वन्य जीव प्राणी विभाग जिला इंस्पेक्टर का कहना है विभाग को अभी तेंदुए का कोई शव नहीं मिला है। विभाग की टीमें मौके पर शव तलाशने में जुटी हुई हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग मृत तेंदुए के शव को रस्सी की मदद से खींचकर पानी से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में आवाज आ रही है कि यह मृत तेंदुआ कनालसी गांव के पास यमुना की तरफ पानी में पड़ा हुआ है। जिसका सिर व पंजे गायब हैं। देखने पर प्रतीत होता है कि किसी ने बड़ी बेरहमी से तेंदुए के सिर व पंजे काटे हैं। सूचना मिलते ही वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम भाग दौड़ करती नजर आ रही है। फिलहाल वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम लोकेशन पर तो पहुंच गई है पर टीम को मौके पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। जबकि वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पानी में तेंदुए की लाश पड़ी है और ग्रामीण उसको खींचकर बाहर लाने का प्रयास कर रहे हैं।
वन्य जीव प्राणी विभाग के जिला इंस्पेक्टर सुनील तंवर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर टीम ने मौके का दौरा किया है और मौके पर अभी किसी भी तेंदुए का कोई शव नहीं मिला। हो सकता है कि कहीं आस पास झाड़ियों में शव पड़ा हो। वन्य प्राणी विभाग की टीमें मृत तेंदुआ शव की तलाश में जुटे हुए हैं।