फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dc inspects polling station

डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
dc inspects polling station
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने विशेष अभियान के तहत शनिवार को जगाधरी विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 210-211 सामुदायिक केन्द्र सेक्टर- 17 जगाधरी व मतदान केन्द्र संख्या 212-213 विश्वास पब्लिक स्कूल जगाधरी तथा 09 यमुनानगर विधान सभा क्षेत्र 97-98-99-डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला यमुनानगर व 100-101-102-103 - डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकें डरी स्कूल तथा 107-राजकीय उच्च विद्यालय, गोबिन्दपुरी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओज से बातचीत कर आम जनता से प्राप्त होने वाले दावे व आपत्तियों की जांच की।उपायुक्त ने कहा कि इस समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण 2021 से संबंधित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिसंबर 2020 तक आम जनता से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को पूर्ण रूप से शुद्ध करने के उद्देश्य से बीएलओ की नियुक्ति की हुई है। ये बीएलओ विशेष अभियान की तिथियों 29 नवम्बर 2020 (शनिवार व रविवार) तथा 12 दिसम्बर व 13 दिसंबर 2020 (शनिवार व रविवार) को अपने-2 मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम अथवा फोटोग्राफ मतदाता सूची में गलत है तो उसे शुद्ध करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उससे नई वोट के लिए फार्म नंबर 6 भरवाया जायेगा। उपायुक्त ने बताया कि 1 जनवरी 2021 को जिसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, निर्वाचन क्षेत्र में मामूली तौर पर निवासी है और मतदाता बनने का पात्र है, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु अपना दावा फार्म न0 6 पर अपनी फोटो लगाकर अपने दस्तावेजों सहित 15 दिसंबर 2020 तक संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में तथा विशेष अभियान की तिथियों 29 नवंबर तथा 12 दिसम्बर व 13 दिसंबर को अपने मतदान केन्द्रों (पोलिंग बूथ) पर नियुक्त नामोदिष्ट अधिकारी को दे सकता है। इस मौके पर निर्वाचन उप तहसीलदार गुलशन कुमार और निर्वाचन कानूनगो सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed